रणबीर सिंह, सोनीपत। राउरकेला में आयोजित सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए लिटल एंजल्स स्कूल की होनहार खिलाड़ियों ने अपने खेल का दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम को 3-1 के गोल स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय व अपने राज्य का नाम रोशन किया। लिटल एंजल्स स्कूल की ख़ुशी, वंशिका, इशिका, तमन्ना, निधि, प्रियंका, रिया, साक्षी ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में देश भर से कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। लिटल एंजल्स स्कूल की हॉकी खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे है। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा गोयल ने खिलाड़ियों की इस शानदार जीत पर उनकी प्रशंसा की। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ विशाल गर्ग ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।