- राजेश संदलाना ने कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर लड्डू बांटकर जताई खुशी
- कर्नाटक में जीत के साथ रणदीप सुरजेवाला का कद कांग्रेस पार्टी में और अधिक बढ़ा : संदलाना
हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) : कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिलने पर एआईसीसी के मैंबर राजेश संदलाना के अनाज मंडी बरवाला स्थित प्रतिष्ठान पर लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर ढोल बजाकर, पटाखे फोडक़र व लड्डू बांटकर खुशी जताई गई। राजेश संदलाना ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत का श्रेय कर्नाटक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला को जाता है, जिनके कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में पार्टी ने वहां प्रचंड बहुमत हासिल किया। पार्टी को मिली बड़ी जीत ने साबित कर दिया है कि देश को धाति, धर्म संप्रदाय में बांटने वाली भाजपा को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इस भारी जीत ने पार्टी में रणदीप सुरजेवाला के कद को और बढ़ा दिया है। संदलाना ने कहा कि पार्टी की जीत से पूरे देश के कार्यकर्ताओं में खुशी व उत्साह है। इस जीत के साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश की जनता अब केवल 2024 के चुनावों का इंतजार कर रही है। देश प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस पार्टी को सत्ता की चाबी सौंपेगी और फिर से देश में सुशासन, सुव्यवस्था व आपसी सद्भाव का माहौल होगा। इस अवसर पर मौजूद बरवाला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र नारंग ने कहा कि कर्नाटक की जीत तो शुरूआत है। जिस तरह से भाजपा के प्रति लोगों में रोष पनप रहा है उससे यह तय है कि यह सरकार अब कुछ दिनों की मेहमान है। देश-प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस की बनना तय है। इस मौके पर मुकेश गर्ग, दयानंद टाक, चेयरमेन सुरेश गर्ग, चन्द्र बधावड़, कुलवंत खरक, राममेहर पंघाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।