- रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे ट्रेन से सोनीपत पहुंचे
- सांसद कौशिक ने दिया था निमंत्रण
- 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने का किया दावा
रणबीर सिंह, सोनीपत। केंद्रीय राज्य रेल मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सांसद रमेश चंद्र कौशिक भी मौजूद थे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल राज्य मंत्री ने कहा कि भारत निर्माण के दौरान जो नए रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार के लिए जा रहे हैं। रेल राज्य मंत्री दानवे दिल्ली से सांसद रमेश कौशिक के साथ ट्रेन में सवार होकर सोनीपत पहुंचे थे। रेल राज्य मंत्री दानवे ने कहा कि बजट में रेलवे के लिए बेहतरीन सोच के साथ अच्छा खासा बजट रखा गया है। इससे रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में लोगों के लिए बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने में मदद मिलेगी।
राहुल गांधी को सजा के मामले में उन्होंने कहा कि यह अदालत का मामला है। इस पर वे टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने 2024 के आम चुनावों को लेकर भाजपा सही दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। एक बार फिर से देश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी, यह तय है।