राजेश क्वात्रा, हांसी। नवरात्रि पर्व नव संवत्सर 2080 चैत्र प्रतिपदा शुक्ल पक्ष आर्य समाज मंदिर वकील कालोनी जीटी रोड हांसी में प्रथम दिवस आज आत्म पावन कामना पूर्ति यज्ञ करके बड़े हर्षोल्ल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओउ्म् ध्वजारोहण राजू बत्रा प्रधान वकील कालोनी मार्किट के कर कमलों द्वारा किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित सूरजमल आर्य (रामायण वाले) द्वारा किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा पण्डित चिन्ता मणि दीक्षित रहें। अपने वक्तव्य में कहा कि यज्ञ विश्व का सर्वश्रेष्ठ कर्म है, गीता के अध्याय, शलोकों का प्रमाण देते हुए कहा कि सहयज्ञा प्रज्ञा स्रष्टा पुरो वाच प्रजापति।
अनेनप्रसविष्यध्वमेषवोऽस्त्विष्टकामधुक।। अर्थात् परमपिता परमात्मा ने कल्प के आदि में यज्ञ सहित प्रज्ञा औ कोरचकर कहा तुम लोग इस यज्ञ (हवन) के द्वारा बृद्धि को प्राप्त करो, यह यज्ञ तुम लोगों को इच्छित फल भोग प्रदान करने वाला हो, दीक्षित ने कहा कि नो दिनों तक अलग -अलग कामना पूर्ति हवध चलेंगे। आज आत्मशुद्धि अनुष्ठान का प्रथम दिन था, कल विश्व शांति, परसों विश्वकल्याण क्रमश: सरस्वती अनुष्ठान ज्ञान प्राप्ति हेतु वाणिज्य अनुष्ठान, व्यापार वृद्धि हेतु, श्री अनुष्ठान, सुख समृद्धि हेतु संजीवनी अनुष्ठान स्वास्थ्य वृद्धि हेतु राष्ट्रभृत अनुष्ठान राष्ट्रहेतु, सुमगल अनुष्ठान मांगलिक कार्य हेतु इस अवसर पर मुख्य यज्ञमान सुरेश कुमार यादव, महावीर सहरावत, वेदपाल बामल, देवतादीन, रजनी दीक्षित, हर्षिता दीक्षित आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।