रणबीर सिंह, सोनीपत। दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया लीग अंडर-21 के प्रथम संस्करण में लिटल एंजल्स स्कूल की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व करते हुए ईशिका, साक्षी, हर्षिता, खुशी, प्रियंका, इशिका पहल, कीर्ति, नंदिनी, रितिका, रितिका मान, सेजल व मनीषा ने अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में कुल 48 गोल स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। हीम एकेडमी, भेलो एकेडमी, सैलूट एकेडमी व साई एकेडमी को एकतरफा गोल स्कोर से हराया। प्रतियोगिता में लगभग देशभर से 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रथम संस्करण में विजय प्राप्त करने के बाद अब टीम लखनऊ में होने वाली द्वितीय खेलो इंडिया वीमेन हॉकी लीग अंडर-20 में हिस्सा लेगी। कोच प्रीतम सिवाच ने कहा कि टीम इस विजय अभियान को जारी रखते हुए द्वितीय हॉकी लीग में विजय प्राप्त करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लिटल एंजल्स विद्यालय प्रशासन के अत्यधिक सहयोग से ही खिलाड़ी अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।