- लैब असिस्टेंट राठी का कविता और चुटकलों से किया सम्मान
- समस्त स्टाफ ने ससम्मान विदाई देकर की दीघार्य की कामना
- कविता और चुटकलों से लैब असिस्टेंट का किया सम्मान
रणबीर सिंह, सोनीपत। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाऊन सोनीपत से वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक सतवीर सिंह राठी आज तीस वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हो गये। प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें ससम्मान विदाई देते हुए उनके कार्यों एवं व्यवहार की भूरि भूरि प्रशंसा की। वे हमेशा अपने कार्य के प्रति समर्पित रहे व स्टाफ के साथ उनका व्यवहार बहुत अच्छा रहा। वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान दिवस के दिन एक लैब असिस्टेंट का सेवानिवृत्त होना बड़े सौभाग्य की बात है। वक्ताओं ने उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह के दौरान स्टाफ सदस्यों ने कविता, चुटकलों से लैब असिस्टेंट का सम्मान किया। स्कूल में उनके कार्य की जमकर प्रशंसा।
सतबीर राठी का जन्म 9 फरवरी 1965 में गांव पुरखास राठी में हुआ। इन्होंने घसौली में बतौर प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्य किया। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय मटिंडू, माहरा व सांपला में कार्यभार संभाला। इसके उपरांत राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाऊन सोनीपत में बतौर वरिष्ठ सहायक प्रयोगशाला के पद पर कार्यरत रहे। इन्होंने अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ किया। आज 58 वर्ष की आयु उपरान्त बिना किसी बाधा के अपना सेवाकाल पूर्ण किया। सेवानिवृत्ति पर विद्यालय के समस्त स्टॉफ ने इनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वास्थ्य की कामना की।