रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। लिटल एंजल्स की हॉकी खिलाड़ी साक्षी राणा साऊथ अफ्रीका में 17 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 तक होने वाली प्रतियोगिता में भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी। साक्षी राणा लिटल एंजल्स स्कूल सोनीपत की कक्षा 11वीं की छात्रा है। साक्षी के भारतीय टीम में चयन होने पर साक्षी राणा के अभिभावकों ने कहा कि कोच प्रीतम व स्कूल प्रशासन के अत्याधिक मेहनत व सहयोग होने से ही साक्षी इतनी कम उम्र में भारतीय टीम में चयनित हुई है। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने साक्षी राणा को बधाई दी और उसको भविष्य में भी बेहतर खेल प्रर्दशन के लिए प्रेरित किया।