- हजारों की संख्या में पहुँचेगें कर्मचारी पंचकूला : देवराज बाल्यान
- प्रदेश के एमपीएचई के समस्त कर्मचारी पहुँचेगें पंचकूला: रानी गहलावत
- 19 फरवरी को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव : पीबीएसएस
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम तकनीकी विश्वविद्यालय मुरथल व सामान्य अस्पताल में सम्पर्क अभियान चलाया। अभियान को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली का वादा करने वाले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा दिए ब्यान पर पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री आधारहीन बयानबाजी कर रहे है। संघर्ष समिति के प्रदेश मुख्य सलाहकार प्रमोद ईष्टकान ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ऐसे ब्यान देने से पहले एक बार अपना चुनावी घोषणा पत्र पढ़ लेना चाहिए, क्योकि स्वयं उन्होंने अपने चुनाव में पुरानी पेंशन का वादा किया था सत्ता में आते ही कर्मचारियों से किया गया वादा भूल गए है।
प्रदेश का दो लाख कर्मचारी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले एनपीएस में बदलाव की नहीं बल्कि पुरानी पेंशन नीति की बहाली की मांग कर रहा है और एनपीएस में किसी बदलाव से मानने वाला नहीं है। दूसरा अगर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को लगता है की एनपीएस और ओपीएस में केवल 4 प्रतिशत का ही अंतर है तो गठबंधन सरकार पुरानी पेंशन बहाल क्यों नही करती। प्रदेश उपाध्यक्ष देवराज बाल्यान ने कहा कि गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। इसके लिए संघर्ष समिति द्वारा 19 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। जिसमें सोनीपत से हजारों की संख्या में कर्मचारी भाग लेगें तथा कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी लाखों की संख्या में पंचकूला के सेक्टर 5 में एकत्रित होंगे।
गठबंधन सरकार को चाहिए कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ झारखंड, पंजाब और हिमाचल की तर्ज पर प्रदेश में पुरानी पेंशन नीति को बहाल करे। अन्यथा प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारी सरकार से आर पार के संघर्ष को तैयार है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी गठबंधन सरकार की होगी। जिला सचिव गीता राजपूत व सह सचिव नीरज ने कहा कि एनपीएस किसी भी तरह से कर्मचारियों और प्रदेश के हित्त में नहीं है। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष (एमपीएचई) रानी गहलावत ने कहा कि हरियाणा में पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा प्रदेश में एक लाख अस्सी हजार कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्षरत है, जिसका एमपीएचई यूनियन समर्थन करती है तथा पंचकूला में हजारों की संख्या में संगठन के कर्मचारी और नेता भाग लेगे।
सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करेगें तथा पुर्ण सहयोग इस संघर्ष में करेगें, क्योकि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य को ना तो आर्थिक और ना ही सामाजिक रुप से सुरक्षित करती है। विश्वविद्यालय से जसबीर सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेंद्र दलाल, विनीत, अशोक, संजय, विजेंदर, नवीन सरावत, चंद्र राम, सामान्य अस्पताल की बैठक में सहदेव आर्य, बबीता, संदीप शर्मा, राजवीर, रंजीव राणा, अभिमन्यु आदि ने भी सरकार से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की।