रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। शहर में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। अंडर- 8 बालक वर्ग में रूद्रांष ने स्वर्ण पदक, अंडर-10 बालक वर्ग मे यज्ञ ने स्वर्ण पदक व सक्षम यादव ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-11 बालक व बालिका वर्ग में साकेत अरोड़ा ने स्वर्ण पदक, वंश दहिया ने रजत पदक और तनिष्क ने कांस्य पदक व उदि ने स्वर्ण पदक व दृष्टि ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-13 बालक व बालिका वर्ग में साकेत अरोड़ा ने स्वर्ण पदक, वंश दहिया ने रजत पदक प्राप्त किया व उदि ने स्वर्ण पदक व सौम्या ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर- 15 बालक व बालिका वर्ग में धवल ने स्वर्ण पदक, तनुज अंतिल ने रजत पदक, दिग्विजय ने कांस्य पदक प्राप्त किया व उदि ने स्वर्ण पदक, सौम्या ने रजत पदक व वंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में धवल और तनुज अंतिल ने कास्य पदक प्राप्त किया व आरती ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस चैंपियनशिप के आधार लिटल एंजल्स स्कूल के 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए हो गया है जो 2 जनवरी से 7 जनवरी 2023 को रोहतक में आयोजित होगी। विद्यालय में सभी विजयी खिलाड़ियों का स्वागत फूल मालाएं पहना कर किया गया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी व भविष्य में बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।