रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सोनीपत जिले के 50 साल पूरे होने पर सोनीपत दिवस स्वर्ण जयंती समारोह में बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता यशपाल शर्मा को प्रदान किया जाएगा सोनीपत रत्न अवार्ड। हरियाणा सोनीपत के सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद के जीवन पर बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता यशपाल शर्मा ने दादा लख्मी का किरदार निभा कर सोनीपत को कला संस्कृति के रूप राष्ट्रीय स्तर पर पहचान करवाई।
सारथी ट्रस्ट सोनीपत के संस्थापक चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत, अवार्ड कमेटी के चेयरमैन सुभाष वशिष्ठ व मुख्य सलाकार डॉ सुमन मंजरी ने संयुक्त रूप से कहा कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता व दादा लख्मी फ़िल्म के नायक एवं निर्देशक को सोनीपत रत्न अवार्ड सम्मान भव्य सम्मान समारोह में 22 दिसंबर 2022 को सोनीपत जिले के 50वे स्थापना दिवस पर स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में प्रदान किया जाएगा।