- पूर्व मंत्री कविता जैन व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने खुशी में लड्डू बांटे
- भाजपा की यह जीत कार्यकर्ताओं एवं संगठन की जीत है: राजीव जैन
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। पूर्व मंत्री कविता जैन व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन के सेक्टर-15 स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि इस जीत से निश्चित ही कार्यकर्ताओं के अंदर नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हुआ है। गुजरात की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर एक बार फिर से इतिहास रचने का काम किया है।
पूर्व मंत्री कविता जैन व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने जीत की खुशी में लड्डू बांटे। कविता जैन ने कहा कि गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत गुजरात के जनता की भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह की जीत है। गुजरात में भाजपा की विकास की राजनीति पर जनता ने उस पर फिर एक बार मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि देश की जनता भाजपा की सरकार को चाहती है।
उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 में लोकसभा और हरियाणा के चुनावों में भाजपा भारी बहुमत प्राप्त करके फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं एवं संगठन की जीत है। बृहस्पतिवार को जैसे ही भाजपा का गुजरात में जीत का का अंतर काफी बढ़ गया तो भाजपा कार्येकर्ता पूर्व मंत्री कविता जैन व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन के सेक्टर-15 स्थित कार्यालय पर एकत्रित होने शुरू हो गए थे। भाजपा कार्येकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा वरिष्ठ नेताओं के जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, लाला मुनीराम ठोलेदार, संजीव वलेचा, राजू कुमार शर्मा, सुरेश कथुरिया, धर्मपाल, संदीप, राजपाल बामणिया, मीनू सैनी, सतनारायण मेहरा, महेश सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।