रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सिरसा के जीवन नगर खेल स्टेडियम में सोनीपत का प्रतिनिधित्व करते हुए लिटल एंजल्स की ईशिका, खुशी, साक्षी, वंशिका, आस्था, हर्षिता, प्रियंका, ईशिक पहल, तमन्ना, निधि, भव्या, रिया ने अंडर- 14, 17, 19 आयु वर्ग में खेलते हुए 11 स्वर्ण व 1 रजत पदक प्राप्त कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 16 टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर- 14 के फाईनल में 5-3 के गोल स्कोर से रोहतक की टीम हराकर र्स्वण पदक व अंडर-17 आयु वर्ग के फाइर्नल मैच हिसार की टीम को 5-2 के गोल स्कोर से हराकर टाईटल पर कब्जा किया।
इसके साथ ही अंडर-19 आयुवर्ग के फाइनल मैच में कुरूक्षेत्र की टीम से कडा मुकाबला करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या आशा गोयल ने बताया कि लिटल एंज्लस की हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी लगातर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित नेहरू हॉकी चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स की 15 खिलाड़ी हिस्सा ले रही है जो कि विद्यालय के लिए गौरवशाली है। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय के सभी शारीरिक व खेल-कूद शिक्षकों ने हॉकी के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उसको भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।