स्थानीय सुभाष स्टेडियम में लगेगा फ्री टेस्ट का स्टाल
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। जिला स्तर पर गीता जयंती समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय सुभाष स्टेडियम में किया जा रहा है। गीता जयंती समारोह को जनभागीदारी के साथ मनाने के लिए लोगों में जागरूकता की अलख जगाई जा रही है। इसके तहत लगातार समारोह का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुभाष स्टेडियम में प्रशासनिक अधिकारियों ने सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। आपको बतां दे कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले गीता जयंती समारोह में सुभाष स्टेडियम में अनेकों स्टाल बनाए गए हैं, जहां पर लोगों विभिन्न जानकारियां मिल सकेगी।
वहीं वर्मा लैब की ओर से गीता जयंती समारोह में आने वाले सीनियर सिटीजन व गर्भवती महिलाओं के टेस्ट फ्री किए जाएंगे, ताकि लोगों को बीमारी होने से पहले उसके बारे में पता लग सके। वर्मा लैब के संचालक प्रवीण वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार भी हर नागरिक स्वस्थ रहे इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनका भी यहीं मानना है कि जब शहर का हर नागरिक स्वस्थ रहे।