श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। हरियाणा स्पोर्टस काऊंसिल ऑफ इ डैफ द्वारा छठी हरियाणा स्टेट गेम्स ऑफ द डैफ का आयोजन राजीव गांधी स्पोर्टस कॉम्पलैक्स, सैक्टर-6 रोहतक में किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेष भर से 14 जिलों की टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एथलैटिक्स, बैडमिंटन, रैसलिंग, जूड़ो व टेबल टेनिस खेलों का आयोजन किया गया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोनीपत के लिटल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल के 15 मूक बधिर खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लिया। कुल 33 पदक (12 स्वर्ण, 11 रजत व 10 कांस्य) जीतकर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों में वंशिका ने 3 स्वर्ण, आरती ने 2 स्वर्ण, हन्नी ने 2 स्वर्ण, कार्तिक ने 2 स्वर्ण व 1 रजत, विनय ने 1 स्वर्ण व 2 रजत, युवराज ने 1 स्वर्ण व 2 रजत, परी ने 1 स्वर्ण, हर्षित ने 1 रजत व 1 कांस्य, हंस ने 1 रजत व 1 कांस्य, शुभम ने 1 रजत व 1 कांस्य, उदया ने 1 रजत व 3 कांस्य, मानवी ने 2 रजत, युक्तिका ने 1 रजत व पूर्वी और भूमिका ने 1- 1 कांस्य पदक जीते।
इस प्रतियोगिता में क्वालिफाई करने वाले सभी खिलाड़ी अगले वर्ष जनवरी 2023 में होने वाली राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता इंदौर (मध्य प्रदेश) में भाग लेंगे। सभी अभिभावक अपने बच्चों की इस जीत पर बहुत खुष थे। उन्होंने अपने बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल प्रशासन को दिया। विद्यालय पहुंचने पर सभी विजयी खिलाड़ियों का लिटल एंजल्स स्कूल की प्रधानाचार्या आशा गोयल और लिटल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया अरोड़ा ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बघाई दी।