- तुलसी-शालिग्राम बारात में जमकर थिरकी महिलाएं
- बारात में मन्दिर श्री ठाकुर द्वारा की महिला मण्डली जमकर नाची
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। कल्याण नगर में मन्दिर श्री ठाकुर द्वारा शुक्रवार को देव उठायनी एकादशी पर तुलसी-शालिग्राम का विवाह पूरे विधिविधान व मन्त्रों उच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। समिति प्रधान पवन तनेजा ने श्रद्धालुओं को सामाजिक बुराई कन्याभ्रूण हत्या को समाप्त करने के संकल्प के साथ आठवां वचन लेकर शपथ दिलाई। वर पक्ष की ओर से महिला मण्डली प्रधान द्रौपदी थरेजा व वधु पक्ष की ओर से मोना मुकेश गुगलानी ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। महिलाओं ने ढ़ोल की थाप पर नाचते हुए बच्चों व बुजुर्गों को भी नाचने पर मजबूर कर दिया।
कल्याण नगर, बत्रा कॉलोनी व ऋषि नगर में श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर व फूलों की वर्षा द्वारा शालिग्राम की बारात का स्वागत किया । इस मौके पर महासचिव मा. प्रेम नारंग, महिला महासचिव वीना तनेजा, राज मुंजाल, प्रकाश आहूजा, रीतू नंदा, यशवंती शर्मा, नेहा अरोड़ा, रमन रेलन, शकुन्तला कालड़ा, सरोज वर्मा, मंजू ढालिया, कमलेश नंदा, महेश्वरी, कान्ता मिगलानी, कृष्णा छाबड़ा, चयनिका, कौशल्या कालड़ा, ऊषा खन्ना, पुष्पा मलिक, रानी जैन, सरोज मानकटालिया, सुनीता चावला, बारात प्रभारी रमेश खन्ना, राकेश बत्रा, अशोक पुरी, गोबिंद लाल मदान, अशोक कुकड़ेजा, नरेश डूडेजा, जुगल नंदा, भगवती प्रसाद, ताड़केश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।