सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के स्थाई समाधान के लिए अधिकारियों को दिए आदेश
सोनीपत। नगर निगम मेयर निखिल मदान शुक्रवार सुबह नगर निगम अधिकारियों के साथ शहर के विवेकानंद चौक पर पहुंचे। मेयर निखिल मदान ने बताया कि कुछ दिन पहले विवेकानंद चौक पर सीवरेज ओवरफ्लो औऱ दूषित जल भराव की समस्या उनके संज्ञान में आयी थी। उपरोक्त समस्या के स्थाई समाधान के लिए आज उन्होंने स्थानीय दुकानदारों के साथ मौके पर जाकर मुआयना किया। संबंधित एजेंसी को त्वरित रूप से समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। मेयर निखिल मदान ने बताया कि जल्द ही गांधी चौक से सेक्टर 14-15 डिवाइडिंग रोड़ तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू होग़ा। उसके साथ ही विवेकानंद चौक से सेक्टर 12-15 डिवाइडिंग तक भी सड़क बनाई जाएगी। मौके पर राजेश मिश्रा, मोहन, जुगल ज्योति, शुभम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।