- कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के गणमान्य व्यक्तियों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग
- वक्ताओं ने महाराजा रणबीर सिंह रोहिला की जीवनी पर प्रकाश डाला
- कार्यक्रम में पहुंचे अन्य प्रदेशों के गणमान्य लोगों ने गांव में निकाली यात्रा
- मुख्य अतिथियों का फूलों की वर्षा कर किया अभिनन्दन
सुरेन्द्र शर्मा, दिल्ली। महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती पर मध्यप्रदेश में रूहेला राजपूत समाज ने मनाया विशाल चल समारोह। समारोह में मुख्य अतिथि विश्व रोहिला राजपूत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनिता रोहिल्ला राजपूत मौजूद रहीं। मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ के पचोर में महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती पर प्रतिभा एवं विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में नौजवान युवाओं ने भाग लिया। जिसमें मध्यप्रदेश के अनेकों जिले एंव दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से आये रोहिल्लाओं ने हिस्सा लिया।
जिसमें विश्व रोहिला राजपूत संघ के संस्थापक रविन्द्र रोहिला राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अनीता रोहिला राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू रोहिला राजपूत, राष्ट्रीय सचिव विपिन रोहिला राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रोहिला समाज की एकता पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहिला समाज के नेता देवी सिंह रूहेला, बिहारीलाल रूहेला, चन्द्र रूहेला, सत्यनारायण रूहेला, सुजान सिंह रूहेला, संजय रूहेला, भूपेन्द्र लाखन रूहेला एवं समस्त युवा एवं बुजुर्ग के कर्मठ प्रयास और उत्साह का परिणाम रहा। जिसमें राजगढ़ जिले का भामाशाह दिनेश रूहेला, प्रलाह्द सिंह रूहेला का विशेष सहयोग रहा।
Aapka program bahut hi achcha aur khubsurat Laga
Thanks ji