- -पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना कर मांगा अच्छा स्वास्थ्य
- -सेक्टर 13 स्थित में आयोजित धनवंतरी दिवस समारोह का किया शुभारंभ
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए घर-घर आयुर्वेद जन-जन आयुर्वेद का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन पद्घत्ति है, जो रोगों को जड़ से खत्म करती है। यह हमारी विधा है जिसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए।
शनिवार को सेक्टर 13 में धनवंतरी दिवस का आयोजन किया गया, जिसका बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने सबके लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया। यह संदेश वास्तविक है, जिसको अमल में लाना चाहिए। स्वास्थ्य बेहतरीन होने पर ही हम कोई भी कार्य सही प्रकार से कर सकते हैं। बीमार शरीर के साथ प्रगति पथ पर आगे बढऩा संभव नहीं है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें आयुर्वेद की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि आयुष विभाग की अच्छी पहल है कि घर-घर आयुर्वेद को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके लिए जन-जन को आयुर्वेद से जोडऩे की दिशा में सफल कदम बढ़ाये गये हैं। लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने की कोशिशें की जा रही हैं, जिसके तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के फायदों की जानकारी दी जा रही है। पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने लोगों का आह्वान किया कि वे आयुर्वेद को अपनायें। आयुर्वेद बेहतरीन चिकित्सा पद्घत्ति है, जो रोग को पूर्ण रूप से खत्म करती है। जड़ी-बूटियों से आयुर्वेदिक दवायें तैयार की जाती हैं जो हर प्रकार की बिमारियों में लाभकारी होती हैं। कोविड-19 सरीखी महामारी में लोगों की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए आयुर्वेद के काढ़े ने मुख्य भूमिका अदा की। हमें आयुर्वेद के महत्व को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है।