जीवीएम के कंप्यूटर साइंस विभाग के तत्वावधान में हुआ आयोजन
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। जीवीएम गर्ल्ज कालेज के कंप्यूटर साइंस विभाग के तत्वावधान में आयोजित डैक्लामेशन कांटेस्ट-2022 में दीपाली अव्वल रही। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने विजेताओं को बधाई देते हुए हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
डैक्लामेशन कांटेस्ट का शुभारंभ प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया। कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष राकेश जुनेजा ने बताया कि प्रतियोगिता में बीसीए व बीएससी कंप्यूटर साइंस की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए छात्राओं को सात विषय दिए गए। इनमें डिजिटल जेनरेशन, सोशल मीडिया एंड रियल लाइफ, क्रिप्टो करंसी, म्यूजिक हैज द पावर टू हील, सर्व शिक्षा अभियान-ए फेलियोर ऑर सक्सेस, टुडेज वूमन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा कालेज शुड होस्ट एनव्ल आर्टस फेस्टिवल विषय शामिल रहे।
डैक्लामेशन कांटेस्ट-2022 में छात्रा दीपाली ने प्रथम, अनीति व प्रिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा तन्नू ने तृतीय स्थान हासिल किया। साथ ही छात्रा सोनम को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। अंत में प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष सहित प्राध्यापिकाओं मीनू सुखीजा, नीरू, प्रीति चुघ, अंशू, कृति, भारती और नेहा अरोड़ा ने भी विजेताओं को बधाई दी।