रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित 28वीं नेहरू अंडर-17 हॉकी चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स की होनहार हॉकी खिलाड़ियों ने एनसीसी की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता के फाईनल मैच में मध्य प्रदेश की टीम को 6-0 के गोल स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साक्षी राणा, भव्या, साक्षी, इशिका, सेजल, प्रियंका, मनीषा, रितिका, रितिका मान, हर्षिता, तमन्ना, रिया व निधि ने अपने एक तरफा खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के दोनों ही ऑल राऊंडर खिताब अपने नाम किए।
इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 24 टीमों ने हिस्सा लिया। खेल डायरेक्टर नरेन्द्र नेगी ने बताया कि विद्यालय की हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी व भविष्य में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।