खेल चैम्पियंस को एमजी सोनीपत ने किया सम्मानित
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। कॉमनवेल्थ खेल 2022 के विजेताओं पैरा पावरलिफ्टर सुधीर, महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों ज्योति, नेहा गोयल, निशा वारसी और मोनिका मलिक तथा बॉक्सिंग पंच में विश्व रिकॉर्ड धारक मार्टिन मलिक को एमजी सोनीपत द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन एमजी मोटर इंडिया द्वारा किया गया। इस दौरान राकेश सिदान, राजेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने जहां बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पुरुष हैवीवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। टूर्नामेंट में महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। वहीं 8 साल के मार्टिन मलिक के नाम एक मिनट में सबसे ज्यादा बॉक्सिंग पंचेज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
राकेश सिदाना ने कहा कि भारत खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है। एक ब्रांड के रूप में देश की विजेता खेल हस्तियों को सम्मानित करना हमारे लिये गर्व की बात है, जो देश के लिए पदक लेकर आए हैं। हम उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं और उनके इस बेमिसाल कार्य के लिये उन्हें बधाई देते हैं। राजेश सिंह ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ज्यादातर खेल आयोजनों में हरियाणा सबसे आगे है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हरियाणा का योगदान 33 प्रतिशत रहा। इस राज्य में काफी ज्यादा प्रतिभा है और जाने-माने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने पर आज हमें गर्व का अनुभव हो रहा है। यह सम्मान एमजी की देश में उभरती खेल प्रतिभाओं के साथ जुड़ने की प्रतिबद्धता के अनुरूप था।