- हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सीआपीएफ के मैंस क्लब में आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में देशभर में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मैंस क्लब में रक्षाबंधन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल गु्रप केन्द्र सोनीपत के उप-महानिरीक्षक महेन्द्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उप-महानिरीक्षक महेन्द्र कुमार ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, उसी महोत्सव के अंतर्गत आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है।
इस दिन बहन अपने भाई को रक्षाबंधन का धागा बांधती है, जिसके बदले भाई उसकी रक्षा करने का वायदा करता है। इस धागे के बीच उन दोनों भाई-बहनों के अटूट रिश्ते की कहानी होती है। कार्यक्रम में डीएवी स्कूल के छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उप-महानिरीक्षक ने उपस्थित बच्चों व गणमान्य व्यक्तियों को आह्वान किया कि वे हर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं, ताकि हम इस माध्यम से अपने वीर सपूतों को सच्ची श्रद्घांजलि व उन्हें नमन कर सके। इस मौके पर मनिन्दर सिंह सनी, सीआरपीएफ केन्द्र सोनीपत के कमाण्डेंट प्रमाल सिंह, शंकर लाल सहगल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।