- वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करवाया
भाजपा वरिष्ठ नेता अमित बिंदल ने 13 अगस्त की तिरंगा यात्रा के लिए किया जनसंपर्क
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की जा रही भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अमित बिंदल ने जनसंपर्क किया। अभियान के तहत भाजपा वरिष्ठ नेता ने विशाल नगर, वेस्ट रामनगर, कालूपुर गांव आदि जगहों पर जाकर लोगों को तिरंगा यात्रा के लिए आमंत्रित किया। भाजपा नेता ने अमित बिंदल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान है। तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है। तिरंगा एक अहसास है, अनुभव है, यादें है। अहसास है उन गौरवमयी क्षण का जब हमारे देश के बेटों या बेटियों ने देश का मान बढ़ाया हो। अनुभव है उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों का, जिन्होंने देश को आजाद करवाया था।
अमित बिंदल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही देश के लिए काम किया है, इसीलिए आजादी के इस 75वें साल में सरकार हर घर तिरंगा अभियान भी चला रही है, ताकि हर घर से लोग तिरंगा को अपनाएं हैं और सभी में देशभक्ति की भावना प्रबल हो। बिंदल ने कहा कि इसी अभियान को मजबूती देने के लिए उन्होंने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। 13 अगस्त को आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा से पहले सेक्टर 15 स्थित हुडा ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से हरियाणवी सुपरस्टार अजय हुड्डा और अमित ढुल का लाइव शो आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम उपरांत शाम 4 बजे से यही से भव्य तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। जोकि नई अनाजमंडी तक जाएगी। इस दौरान अमित बिंदल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान धर्मवीर हुड्डा, रामेश्वर जांगड़ा, रजनीश कुमार, अर्जुन सिंह, नफे सिंह, धनपति देवी, अंगूरी देवी, लक्ष्मीनारायण, नारायण सिंह, अशोक कुमार, जयभगवान, धर्मेंद्र, शिव कुमार, राम सिंह, नंदलाल गौतम, जगदीश चंद्र, कालूपुर गांव से राकेश, मनोज पांचाल, ओमप्रकाश, कृष्ण, नीरज वर्मा, वीरेंद्र, नीरज गौतम, दिनेश, अशोक, जयपाल, सतीश, मनोज गोयल, श्याम लाल बल्हारा, संदीप शर्मा, मनोज कौशिक, धन सिंह, रामनिवास आदि मौजूद रहे।