रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। शिव मुक्तिधाम सेक्टर 14-15 में पुरानी कार्यकारिणी का समय पूरा होने पर नई कार्यकारणी का गठन किया गया। सरपरस्त डॉक्टर डीएल मल्होत्रा व महेंद्र भाटिया संरक्षक की देख रेख में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अशोक छाबड़ा को प्रधान, भारत कपूर को सचिव व मुकेश खुराना को खजांची चुना गया। उप प्रधान मोहन नासा, कार्यकारिणी प्रधान नरेंद्र भूटानी व सहसचिव ओमप्रकाश मुखी मनोनित किए गए। अमीर चंद लूथरा (सरपरस्त), डॉक्टर ओम प्रकाश चौधरी (संरक्षक), कानूनी सलाहकार अशोक पंडित, पूर्व प्रधान डॉक्टर रतन लाल रॉयल कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।
प्रधान अशोक छाबड़ा ने हरीश जोहर को निर्माण प्रधान व कृष्ण मिड्डा को ट्रांसपोर्ट इंचार्ज बनाया। डॉक्टर डीएल मल्होत्रा को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना व सीएनजी प्लांट का इंचार्ज बनाया गया। प्रधान अशोक छाबड़ा ने संकल्प लिया कि शिव मुक्तिधाम सारे समाज व छत्तीस बिरादरी की सेवा में लगा रहेगा व गरीब व बेसहारा व्यक्तियों के दाह संस्कार का सारा खर्च शिव मुक्तिधाम वहन करेगा।