रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। गन्नौर में ज़िला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी के बॉक्सरों का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा। इस प्रतियोगिता में एकेडमी के 10 बॉक्सरों ने भाग लिया। जिसमें 7 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य पदक जीत कर अपनी एकेडमी व जिले का नाम रोशन किया। 48 किलोग्राम भारवर्ग मे विशेष दहिया, 51 किलोग्राम भारवर्ग में करण राठी, 57 किलोग्राम भारवर्ग में नीतेश चहल, 60 किलोग्राम भारवर्ग मे गौतम फोगाट, 71 किलोग्राम भारवर्ग मे दीक्षांत शर्मा व गर्ल्स प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भारवर्ग मे विशु राठी, 75 किलोग्राम भारवर्ग मे रितिका दहिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
92 किलोग्राम भारवर्ग में शुभम दहिया ने रजत पदक प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भारवर्ग में अमन व 54 किलोग्राम भारवर्ग में मोंटी सैनी ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। बॉक्सिंग कोच रोहताश कुमार ने बताया कि इन सभी बॉक्सरों का चयन 22 जून से 25 जून तक रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी बॉक्सरों को बधाई दी और उनको भविष्य में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।