राजेश क्वात्रा, हिसार। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति ने 14 में से 9 महिलाओं को टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे यह स्पष्ट संदेश जाता है कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का पूरा सम्मान करती है। इसके लिए वह प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, महिला प्रदेश प्रभारी संतोष यादव, प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र उर्फ राजू व जिला अध्यक्ष कैप्टन भपेंद्र सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उक्त शब्द भाजपा महिला जिलाध्यक्ष सुषमा पांचाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो महिलाओं का पूरा सम्मान करती है। पार्टी के निर्णय से पता चलता है कि जमीन से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान होता है। सभी एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे और पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।