भारत माता की जय के साथ की नंदी चौक की सफाई
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। सोनीपत नगर सुधार मंच द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं व चौकों की सफाई रखने के अभियान के दौरान रविवार को नन्दी चौक शनि मंदिर के पास चौक के आस पास की सफाई की गई। नगर सुधार मंच के सभी सदस्यों ने आसपास के लोगों व राहगीरों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला ने कहा कि सोनीपत नगर सुधार मंच द्वारा यह सफाई अभियान लगातार चलता रहेगा। तब तक यह एक जन आन्दोलन का रूप न ले लें।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंच द्वारा चलाए गए इस अभियान के बहुत ही सुखद परिणाम होंगे। हमारा शहर स्वच्छता अभियान में प्रथम स्थान हासिल करे उसके लिए सोनीपत नगर सुधार मंच के सभी सदस्य नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर अपने कुछ सुझाव भी रखेंगे। इस मौके पर रविन्द्र सरोहा, अशोक खत्री, मास्टर दिलबाग सिंह, एसआई जगत सिंह, हवा सिंह पहलवान, सतीश बाल्यान, राजेंद्र बंसल, ओमपाल, पवन कुमार, अमन व विकास आदि मौजूद रहे।