सरकार कर्मियों से किए समझौते को लागू करें : यूनियन
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी रही। हडताली कर्मचारियों की धरना स्थल पर अध्यक्षता मुकेश टांक ने की, जबकि संचालक अजय टांक ने किया। मंडी क्षेत्र के कर्मचारियों ने भी 23-24 की हड़ताल में हिस्सेदारी करने का आश्वासन दिया। हडताली कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी जब तक आंदोलन जारी रहेगा। हडताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा कहा कि जब तक ठेका सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता, जब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा समझौतों को लागू करने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ किए गए समझौतों को लागू किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, विभाग द्वारा सफाई के औजार विभाग द्वारा दिए जाएं। हडताल पर बैठे कर्मचारियों को अनिल कुमार, देवराज टांक, सुमित, सुनीता, वीरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह ने भी संबोधित किया।