- जीवीएम की फिजिक्स की छात्राओं ने किया नेशनल साइंस सेंटर व अक्षरधाम का शैक्षणिक दौरा
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय सप्ताह के अंतर्गत शैक्षणिक दौरा कार्यक्रम बना एक यादगार सफर
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय सप्ताह के अंतर्गत जीवीएम गर्ल्ज कालेज की स्नातकोत्तर फिजिक्स की छात्राओं ने नेशनल साइंस सेंटर और अक्षरधाम का उत्साहवद्र्घक शैक्षणिक दौरा किया, जिसकी अगुवाई असिस्टेंट प्रोफेसर भूमिका शर्मा ने की। कार्यक्रम की बधाई देते हुए संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि इस प्रकार के शैक्षणिक दौरों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। जीवीएम में स्नातकोत्तर फिजिक्स की असिस्टेंट प्रोफेसर भूमिका शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक दौरे में एमएससी फिजिक्स पूर्वाद्र्घ एवं उत्तराद्र्घ की छात्राएं शामिल रही। प्राध्यापिका साथी सोनम राय व सहयोगी कर्मचारी चंदन तथा सन्नी के साथ छात्राओं के दल को सर्वप्रथम नेशनल साइंस सेंटर का भ्रमण करवाया।
सेंटर में छात्राओं ने सबसे पहले जल चक्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जल के सदुपयोग, महत्व व संरक्षण का पाठ पढ़ा। इसके बाद इंडियन हिस्ट्री कक्ष एवं इवोल्यूशन ऑफ यूनिवर्स कक्ष का दौरा करते हुए दुनिया के निर्माण की जानकारी ली। बायोलोजिकल प्रोसैस कक्ष में छात्राओं ने जीवन निर्माण से लेकर बिमारियों के पनपने तथा मानव शरीर व हृदय की भूमिका इत्यादि का ज्ञान प्राप्त किया। एक मशीन की सहायता से छात्राओं ने अपने अंदर कार्बन की मात्रा मापी और मैजिकल साइंस कक्ष में वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल की, जिसे जादू के रूप में भी प्रदर्शित किया जाता है।
यहां छात्राओं ने रंगों के मिश्रण से बनने वाले रंगों तथा दिमाग पर निर्भर मूड की भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया। साथ ही छात्राओं ने भूल-भूलैया में खूब मनोरंजन किया। इसके बाद छात्राओं ने लिस्ट योअरसेल्फ का अनुभव लेते हुए बिना तार के बजने वाले प्यानो का लुत्फ उठाया। फिर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी से रू-ब-रू होते हुए 1857 से 1947 के मध्य हुए स्वतंत्रता संग्राम की कहानियों की जानकारी हासिल की। असिस्टेंट प्रोफेसर भूमिका शर्मा ने कहा कि तदोपरांत छात्राओं को अक्षरधाम का भ्रमण करवाया गया, जहां प्रवेश करते ही हॉल वैन्यू में छात्राओं ने स्वामी नारायण की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद छात्राओं को लघु फिल्म दिखाई गई जिसमें स्वामी नारायण के संदेश व शिक्षाओं को प्रदर्शित किया गया। नौकाविहार में छात्राओं को भारत के गौरवमयी इतिहास से परिचित होने का अवसर मिला।
साथ में छात्राओं को शल्य चिकित्सा, संगीत, भारत में हुए ईश्वरीय अवतार, स्वतंत्रता की लड़ाई, अजंता-एलोरा की गुफाओं तथा आधुनिक भारत के नव निर्माण की कहानी को जानने-समझने का मौका मिला। भूमिका शर्मा ने कहा कि दौरा कार्यक्रम शिक्षा के साथ मनोरंजन, जिज्ञासा, सीखना, संस्कार-संस्कृति व सभ्यता तथा प्रशिक्षण और ज्ञान से भरपूर रहा। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय सप्ताह के अंतर्गत आयोजित शैक्षणिक दौरा एक यादगार सफर बन गया। दौरे में शामिल छात्राओं प्रतिभा आंतिल, पुनिका, नैन्सी, प्रिया, ज्योत्सना, वैशाली और मेघा ने भी एक स्वर में कहा कि ऐसा शैक्षणिक दौरा बार-बार आयोजित किया जाना चाहिए। सहयोगी प्राध्यापिका सोनम राय ने भी कहा कि मस्ती की पाठशाला का आयोजन अविस्मरणीय रहेगा। नि:संदेह छात्राओं के लिए यह दौरा ज्ञानवद्र्घक होने के साथ आत्मविश्वास को बल दने वाला साबित होगा।