- कर्मचारियों ने रेस्ट हाउस में की बैठक
- जिला प्रधान ने लगाई कर्मचारियों की डयूटी
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की बैठक रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न विभागों के महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बैठक में 18 मई को प्रमुख अभियंता कार्यालय पंचकूला का घेराव किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। सोमवार को पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाऊस में हरियाणा कर्मचारी महासंघ सोनीपत की जिला कार्यकारिणी की नवगठित कमेटी की बैठक जिला प्रधान हरपाल सिंह भनवाला की अध्यक्षता में हुई।
मंच संचालन जिला महासचिव रामलाल ने किया। आज की बैठक में गोहाना तहसील, गोहाना ब्लाक, सोनीपत, सोनीपत ब्लाक, गन्नौर, खरखौदा, राई, कथूरा, मुण्डलाणा व महासंघ के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग में हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा, महामंत्री नरेन्द्र धीमान व अन्य पांच कर्मचारियों को जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने इसलिए सस्पेंड किया गया, ये पदाधिकारी कर्मचारियों की मांगों बारे प्रमुख अभियंता से मिलने के लिख गये थे, परन्तु प्रमुख अभियंता ने टाल-मटोल का रूख अपनाते हुए कर्मचारियों से मिलने से मना कर दिया था। इसी रोष स्वरूप कमचारियों के नेताओं ने वहां रोष प्रदर्शन किया।
इस बात से नाराज होकर प्रमुख अभियंता ने पूरे डेपूटेशन में शामिल नेताओं को सस्पेंड कर दिया था। बैठक में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सभी विभागों ने 18 मई को प्रमुख अभियंता कार्यालय पंचकूला में रोष प्रदर्शन में शामिल होने का आश्वासन दिया। संगठन के जिला प्रधान हरपाल भनवाला ने सभी पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई। प्रधान हरपाल सिंह भनवाला ने सभी कर्मचारियों को एकजुटता के साथ मिलकर इस आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बैठक में मन्जीत पहल, जिला चैयरमेन संजीव स्वामी, रामपत, संदीप लठवाल, मंजीत लाठ, सुभाष भटटी, जयपाल मलिक, अनिल कौशिक, रमेश, सतीश चहल व सभी ब्लाकों के प्रधान, सचिव आदि उपस्थित रहे।