महिलाओं को पंचायत से लेकर लोकसभा तक मिले 50 प्रतिशत अधिकार
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। श्री विश्वकर्मा पांचाल महासभा हरियाणा के अध्यक्षीय मंडल की बैठक विश्वकर्मा नगर पुरखास रोड नियर शुगर मिल के सामने पांचाल समाज संगठित कैसे हो इस पर एक विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांचाल समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अध्यक्षीय मंडल के संयोजक कैप्टन गंगाराम पांचाल संयोजक व अन्य वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज की राजनैतिक भागीदारी नहीं होगी, तब तक समाज की उन्नति व उत्थान नहीं हो सकता। इसलिए एकजुटता के साथ समाज के बुद्धिजीवियों ने बच्चों को हर क्षेत्र में निपुण बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। समाज का उत्थान करने के लिए ऐसे नेता का चुनाव करना होगा, जो सभी को साथ लेकर लें। राजवंती पांचाल ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। आज महिलाएं किसी से कम नहीं है। बहन-बेटियों को आगे लेकर आंए। उन्होंने कहा कि कोई भी देश या समाज तभी आगे बढ़ सकता है, जब महिलाओं की भागीदार हो।
सुई से लेकर जहाज बनाने तक महिलाएं अपनी हिस्सेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पंचायत से लेकर लोकसभा तक 50 प्रतिशत अधिकार मिलना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि आज की विचार गोष्ठी का उद्देश्य यही है कि समाज को कैसे इक्ट्ठा किया जा सके। इस दौरान ताराचंद, राममेहर नम्बदार, मेजर कृष्ण कुमार, जयपाल कुरुक्षेत्र, राजबीर ढांगी झज्जर, ओमप्रकाश फरीदाबाद, डा. गंगाराम होडल, रामकुमार पटवा गोहाना, वेद डांगी रायपुर, कृष्णलाल पांचाल दिल्ली, यशपाल दिल्ली, मास्टर राजव्रत नरेला, दलबीर पांचाल नरेला, संजय पांचाल गन्नौर, बिजेन्द्र पांचाल पानीपत, सतबीर गन्नौर, सुरेन्द्र सोनीपत आदि मौजूद रहे।