श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी शहर में बंद पड़े शौचालयों को खुलवाने की मांग को लेकर निगम के मेयर निखिल मदान से निगम कार्यालय में मिले। मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि शहर में निगम द्वारा निर्मित शौचालय कर्मचारियों के अभाव में बंद पड़े है। जिससे आमजन खासतौर पर महिलाएं शौचालय के अभाव में बहुत परेशान रहते है। जिस पर निगम के मेयर निखिल मदान ने मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि आज निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिसके खुलने के बाद शहर के सभी शौचालय सुचारु रूप से चालू हो जायेंगे। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों की अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया। इस मौक़े पर व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय वर्मा, सुशील स्याल, नरेन्दर धवन व सुरेन्दर मदान मौजूद रहे।