- शपथग्रहण समारोह में जिले की चारों इकाइयों के पदाधिकारी रहे मौजूद
- समारोह में सभी पदाधिकारियों का पगड़ी व फूलों की माला पहनाकर किया स्वागत
- कर्मचारियों के हितों को लेकर काम करेगा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा
- सरकार समझौते को लागू नहीं करती तो पूरे प्रदेश में किए जाएंगे आंदोलन
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम सोनीपत कर्मचारी यूनियन का चुनाव गत दिनों संपन्न हुआ। जिसमें भारत कंडेरा को प्रधान पद पर विजय घोषित किया गया। चुनाव में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तीगरा, उप महासचिव सुनील कुमार चंडालिया, उप महासचिव शिवचरण, प्रेस सचिव राजीव खत्री, फायर विभाग के राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान संदीप तूर, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी विशेष रुप से उपस्थित रही।
चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधान ने राज्य कमेटी व जिला कमेटी से विचार-विमर्श कर कमेटी का गठन किया। जिसमें वरिष्ठ उप प्रधान रवि चौहान, उप प्रधान करतार सिंह टॉक, उप प्रधान विक्रम टॉक, उप प्रधान कमलेश, सचिव राजा भाई, सह सचिव सुमित ढिंका, संगठनकर्ता रामफुल, सह सचिव सूरज, कोषाध्यक्ष दीपक बोहत, ऑडिटर राजीव खत्री, संगठन सचिव कमलेश, विशाल, व त्रिलोकचंद, प्रेस सचिव विक्की रिडलान, मुख्य सलाहकार भारत बहोत, सलाहकार गीता, सदस्य कांता, गीता, सननी, लाली व रविंदर मनोनित किए गए।
इसी के साथ में जिला सोनीपत की चारों इकाइयों, नगर निगम सोनीपत, नगर परिषद गोहाना, नगर पालिका गन्नौर, नगरपालिका खरखोदा इकाई के पदाधिकारियों की सर्व सहमति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रेस सचिव राजीव खत्री, फायर विभाग यूनियन के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान संदीप तूर उपस्थित रहे चुनाव निम्नलिखित पदों पर किया जिला प्रधान राजा भाई सचिव संदीप तूर, वरिष्ठ उपप्रधान वीरमति, उपप्रधान गीता, मनवीर, गीता, सह सचिव कृष्ण, कोषाध्यक्ष राजीव खत्री, संगठनकर्ता कमलेश, संगठन सचिव सुनीता, ऑडिटर करतार सिंह, मुख्य सलाहकार कांता, सलाहकार आजाद व कृष्ण को सदस्य बनाया।
जिला के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य के उपप्रधान शिलक राम मलिक ने शपथ समारोह में आकर कर्मचारियों को संबोधित किया। इसी के साथ में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव मांगे राम तिगरा, उप महासचिव सुनील चंडालिया, उप महासचिव शिवचरण, वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तोषामर, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंहगेलिया, ऑडिटर सुखदेव व अन्य राज्य कमेटी के पदाधिकारी राजपाल, सावन, नरेश मलकट आदि नेताओं ने मीटिंग की। बैठक में आने वाले आंदोलनों के बारे में विचार विमर्श किया। अगर सरकार समय रहते संघ व सरकार के बीच 25 अप्रैल वह 17 अगस्त 2020 को हुए समझौते को लागू नहीं करती तो आगामी आंदोलन और भी तेजी से पूरे प्रदेश में किए जाएंगे। इसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से शासन व प्रशासन की होगी।