- किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कहा, सरकार किसानों की लगातार कर रही है अनदेखी
- सोनीपत में आज एक बार फिर किसान हुए एकजुट
- जब तक सभी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक किसान पीछे नहीं हटेंगे
- सरकार किसानों की लगातार कर रही अनदेखी, सोनीपत में आज एक बार फिर किसान हुए एकजुट
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) द्वारा किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादात में किसानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी ने कहा कि सरकार ने अब तक किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा, किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए किस केस वापस और एमएसपी गारंटी कानून की मांग को नहीं माना है, जिसको लेकर किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर किसान एकजुट है और जब तक सभी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक किसान पीछे नहीं हटेंगे।
सोनीपत में आज एक बार फिर किसान एकजुट हुए। भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में लामबंद हुए किसानों को संबोधित करने के लिए किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी पहुंचे। जिन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने आंदोलन को स्थगित करने के दौरान कई वायदे किए थे। जिसमें एमएसपी गारंटी कानून की मांग, किसान आंदोलन के दौरान दर्ज केस, किसानों पर मुकदमों को वापस लेने की मांग सहित कई अन्य मांगें थी, जिन पर अभी तक सरकार ने कोई काम नहीं किया है। इसी को लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है।
गुरनाम सिंह चढुनी ने कहा कि इतना ही नहीं सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। किसानों को अब तक खराब हुई फसलों का मुआवजा भी नहीं दिया गया। जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा और सरकार से जल्द ही मांगों को पूरा करने की मांग रखी जाएगी। वहीं भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि आज गुरनाम सिंह चढुनी की अध्यक्षता में जो महापंचायत की गई है। इसमें आगे की रणनीति तैयार की गई है। वहीं सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते सरकार किसानों की मांगें मान ले, वरना किसान एक बार फिर बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए तैयार हैं। जिसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी।