किसान, मजदूर ,कर्मचारी मिल कर सड़कों पर उतरेंगे
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। आंगनवाड़ी वर्करों की चल रही हड़ताल अब तेज आंदोलन में बदलेगी। उनके समर्थन में 8 अप्रैल को शहरों में बड़े-बड़े प्रदर्शन होंगे। जिसमें सभी किसान संगठन ,मजदूर कर्मचारी संगठन, महिला, नौजवान संगठन, छात्रों के संगठन, वकीलों के संगठन हिस्सेदारी करेंगे और सड़कों पर उतरेंगे। यह फैसला 30 मार्च को रोहतक में तमाम किसान, मजदूर नौजवान, छात्र, महिला, संगठनों कि राज्य स्तरीय मीटिंग में लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बातचीत का समय मांगा गया है, सौहार्दपूर्ण वातावरण में अगर मुख्यमंत्री ने बातचीत का समय नहीं दिया तो हरियाणा की तमाम सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की अध्यक्षता उषा रानी ने की, संचालन सुनीता ने किया।
प्रदर्शनकारियों को सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा, एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर राठी, मास्टर बलबीर सिंह, ऑल इंडिया किसान सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह दहिया, नफे सिंह मलिक, प्रताप सिंह, उषा रानी, सुनीता, विमला, शर्मिला, कविता आदि ने भी संबोधित किया और गांव-गांव में मीटिंग करने की योजना बनाई। जहां किसान, मजदूर, कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं हजारों आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं परियोजना वर्कर्स सड़कों पर उतरेगी। आंगनवाड़ी प्रदर्शनकारियों के बीच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बिजेंदर खिलाड़ियों के साथ पहुंचे। उन्होंने आंगनवाड़ी वर्करों की मांगों एवं आंदोलन का समर्थन किया तथा 8 अप्रैल को आंगनवाड़ी वर्करों के समर्थन में होने वाले प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा मुख्यमंत्री का समझौता तुरंत लागू किया जाए।