कहा, मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के आधे से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर रहे
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी शाखा सोनीपत की उच्च शक्ति प्राप्त कमेटी की बैठक आज रणवीर दलाल की अध्यक्षता में विश्राम गृह प्रांगण में हुई। जिसमें उच्च शक्ति प्राप्त समिति के सदस्यों शाखा चेयरमैन विनोद योगी, रामचंद्र लाट, मुकेश बिडा, नवीन कौशिक, राजकुमार, मुकेश कुमार, दिलबाग सिंह व रामलाल ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने दो दिन की 28-29 मार्च 2022 को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल की समीक्षा की। जिसमें सभी नेताओं के द्वारा हड़ताल को सफल बताते कहा कि सोनीपत में जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी के मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के आधे से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
शक्ति प्राप्त कमेटी ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए हरियाणा में कार्यरत मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के सभी सदस्यों हड़ताल में सम्मिलित सभी संगठनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इसी तरह एकता एवं अनुशासन का सबूत देंगे। नेताओं ने मीडिया का इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कवर करने के लिए धन्यवाद दिया। नेताओं ने पुनःसरकार को चेताया कि प्रदेश सरकार तुरंत प्रभाव से पुरानी पेंशन लागू करें, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें, निजीकरण पर रोक लगाएं, सभी रिक्त पदों को पक्की भर्ती के माध्यम से भरे, सरकारी विभागों को बेचना बंद करें, कर्मचारी विरोधी मजदूर विरोधी नीतियों पर रोक लगाइए।