- समान काम समान वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की हडताल
- नगर निगम परिसर में बैठे हडताल पर
- प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। केन्द्रीय व राज्य की विभिन्न कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर आज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सोनीपत नगर निगम परिसर में राष्ट्रव्यापी हडताल में शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर सरकार से कई बार बातचीत हुई है। मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण उन्होंने दो दिवसीय राष्ट्र व्यापी हडताल की है। अगर उनकी मांगों नहीं मानी गई तो हडताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हडताल के दौरान न तो कोई कर्मचारी काम करेगा ओर न ही सफाई कर्मचारी रोड, गली, मौहल्लों से कोई भी कूडा उठाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने पूरा चक्का जाम कर रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि समान काम समान वेतन देंगे। लेकिन सफाई कर्मचारियों को समान काम समान वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द सरकार हमारी मांगे पूरी करे।