देश की एकता व अखण्डता के लिए कश्मीरी पंडितों की कहानी है ये फिल्म : राजीव जैन
रणबीर सिंह, सोनीपत। इतिहास हमें सैदेव प्रेरणा देता है जिससे हमें जीवन में आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। गौरवशाली इतिहास हमे गर्व की अनुभूति कराता है। इसलिए हमें इतिहास से अवगत होना आवश्यक है ये शब्द पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दा कश्मीर फाइल फिल्म देखने के बाद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कही। मंगलवार को सोनीपत विधानसभा के पार्षद, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से दा कश्मीर फाइल फिल्म देखी।
उन्होंने कहा हमे अपने बच्चों को अपने महापुरुषों की वीरता की गाथाएं सुनानी चाहिए, ताकि उनमें देश प्रेम व देश भक्ति का जुनून पैदा हो। कविता जैन ने कहा कि इतिहास हमे प्रेरणा देता है, कभी-कभी भविष्य के लिए सबक भी सिखाता है हमे दोनों अवस्थाओं मे इतिहास की जानकारी होनी चाहिये। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि कभी-कभी इतिहास में कुछ काले अध्याय भी होते है, जो हमे भविष्य के लिये सबक देते है। दा कश्मीर फाइल एक काले अध्याय पर आधरित फिल्म है।
राजीव जैन ने कहा कि ये कश्मीर का नरसंहार धर्मनिरपेक्षता पर कड़ा प्रहार था। मूवी सही हकीकत बयां करती है कि कुछ आस पड़ोस के लोग, साथ पढ़ने वाले सहपाठी, साथ खेलने वाले मित्र, गुरु शिष्य भी धर्मान्ध होकर निर्दोष लोगों को क्रूर तरीके से मौत के घाट उतार रहे थे। राजीव जैन ने कहा कि किस प्रकार हमारे कुछ शैक्षणिक संस्थान देश की समस्याओं के नेरेटिव बदल देते है हमारा ब्रेन वाश कर देते है । देश की संस्कृति का ही खून कर देते है ये संस्थान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 खत्म कर उनके जख्मों पर मरहम लगाया। साथ ही कश्मीरी पंडितों के घाटी में पुनर्वास के प्रयास किये जा रहे है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीरज अत्रे ने बताया कि सभी कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय झंडा उठाये भारत मां की जय के नारे, वन्दे मातरम के आकाश भेदी नारे लगा रहे थे।