वार्ड नं 9 में डी प्लान योजना के तहत चल रहे 60 लाख के विकास कार्यों की कड़ी में हॉकी ग्राउंड में होगा विश्राम गृह औऱ शौचालय का निर्माण
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। मेयर निखिल मदान सेक्टर 4 हॉकी ग्राउंड में पहुंचे। इस अवसर पर मेयर निखिल मदान और स्थानीय पार्षद ने वार्ड 9 में ड़ी प्लान स्कीम के तहत चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए हॉकी ग्राउंड में खिलाड़ियों के आराम करने के लिए एक कमरा, शौचालय, मैदान पर विश्राम करने के लिए 2 शेड बनने के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर निखिल मदान ने बताया कि हॉकी ग्राउंड पर अभ्यास करने वाले युवा एवं प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों की कुछ मांगे उनके संज्ञान में आई थी, जिन्हें पूरा करते हुए आज 7 लाख रूपये की धनराशि से उपरोक्त कार्यों को शुरू करवा दिया गया है।
इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों के पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए है। इस अवसर पर पार्षद राजीव सरोहा, प्रीतम सिवाच, प्रिंस सरोहा, संदीप दहिया, प्रमोद, मनीष, हिमांशु सरोहा, सतीश सरोहा, नीटू, परवीन, सत्यबीर, कालू, नवरत्तन, राजेश, टोनी, संजय, भोलू, करतार, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।