सेफ इंडिया फाउंडेशन ने अब तक 1,90000 लोगों को वैक्सीन
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। शहर की अग्रणी समाज सेवी संस्था सेफ इंडिया फाउंडेशन द्वारा अब तक 1,90000 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वैक्सीन लगाया जा चुका है, जो पूरे भारत देश में किसी भी संस्था द्वारा सर्वाधिक है। फाउंडेशन के चैयरमेन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि संस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग सोनीपत के साथ मिलकर 13 मार्च 2021 से वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया था। संस्था द्वारा कम्युनिटी हाल सेक्टर 14 सोनीपत, अग्रसेन भवन पुरानी अनाज मंडी सोनीपत, राई, बड़ी तथा सोनीपत के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन लगाई गई।
संस्था के उपप्रधान प्रवीण वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा शुरुआत में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने के लिए फ्री सेनीटाइजर, मुफ्त चेक, शरीर जांच, चश्मे आदि भी वितरित किए गए तथा विकलांग व 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को घर-घर जाकर वैक्सीन भी लगाई जा रही है।
अनेक स्कूलों व मार्केट में भी समय-समय पर कैम्प लगाए जा रहे हैं। फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला ने बताया की इस वैक्सीनेशन अभियान में कोरोना वैक्सीन की नोडल अधिकारी डॉक्टर नीरज यादव का भी विशेष सहयोग रहा। संस्था के लिए इस अभियान में अनिल गुप्ता सीटू, परुन वाधवा, मनीष बंसल, दीपक सिंगला आदि ने दिल लगाकर काम किया। चैयरमेन वाईके त्यागी ने बताया कि उत्कृष्ठ कार्य के लिए अनिल गुप्ता सीटू को वैक्सीन मेन की उपाधि दी गई, क्योंकि उन्होंने इस अभियान में दिन रात काम करके एक योद्धा के रूप में कार्य किया और इसी कारण संस्था 1,90000 वैक्सीन कर पाई है।