सरकार जानबूझ कर आंगनवाड़ी वर्करों को आंदोलन के लिए कर रही हैं मजबूर : शर्मा
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। आंगनवाड़ी वर्करों की हड़ताल निरंतर जारी रही। ट्रेनिंग का किया बहिष्कार, कल 20 जनवरी को गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी के आवास की होगी घेराबंदी। उपायुक्त कार्यालय पर चल रही आंगनवाड़ी वर्करों की हड़ताल में हजारों आंगनवाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स, कार्यकर्ता, सहायिका हिस्सा ले रही हैं। जिसकी अध्यक्षता गीता नागर, सुदेश शर्मा ने की। जबकि संचालन उषा रानी एवं अनु ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जानबूझ कर आंगनबाड़ी वर्करों को आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रही हैं। कल 20 जनवरी को गन्नौर पहुंचने का आह्वान किया। सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन गन्नौर के सामने इकट्ठा होकर, गन्नौर शहर की सड़कों पर रोष प्रदर्शन करते हुए निर्मल चौधरी विधायक गन्नौर के आवास की घेराबंदी की जाएगी।
आंगनवाड़ी वर्करों की कोई नई मांग नहीं है, पूर्व में हुए समझौते एवं घोषणाओं को लागू करवाने के लिए हड़ताल करने के लिए विवश किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा 15 सौ रुपए वर्कर, 750 रुपए हेल्पर के तुरंत लागू किए जाएं और वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते अनुसार आंगनवाड़ी वर्करों एवं हेल्परो को वर्कमैन मानते हुए न्यूनतम वेतन देने की घोषणा और किए गए समझौते को लागू किया जाए। जब तक 19 सूत्रीय मांग पत्र पर बातचीत कर समझौता नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा, एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष शिलक राम मलिक, एमपीएचइडब्ल्यू एसोसिएशन के नेता कुलदीप बेदी, पीडब्ल्यूडी के राज्य सचिव विनोद शर्मा, बलवान सिंह, मास्टर बलवीर खटक, श्रद्धानंद सोलंकी उपाध्यक्ष किसान सभा हरियाणा, ब्रहम सिंह दहिया लीगल सेल चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन, ईश्वर सिंह एससी एसटी रिटायर्ड कर्मचारी संघ, रविंदर आंतिल भारतीय किसान पंचायत, छतर सिंह किसान नेता, बाला, कविता, विमला, सरिता, शर्मिला, अनीता, विद्या, कविता, सुनीता, लक्ष्मी, सुमन आदि ने भी संबोधित किया और कल 20 जनवरी को गन्नौर पहुंचने का आह्वान किया। सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन गन्नौर के सामने इकट्ठा होकर, गन्नौर शहर की सड़कों पर रोष प्रदर्शन करते हुए निर्मल चौधरी विधायक गन्नौर के आवास की घेराबंदी की जाएगी।