- गिरफ्तारी देने से पहले लघु सचिवालय के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
- आंगनबाड़ी वर्करों पर ऑनलाइन काम करने का बनाया जा रहा दबाव
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। पिछले लगभग एक महीने से ज्यादा समय से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज जेल भरो आंदोलन चलाया। जिसके तहत हजारों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य कर्मचारी संगठनों ने इन्हीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आंगनवाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इस अवसर पर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में आये संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक 19 सूत्रीय मांग पत्र पर बातचीत के माध्यम से समाधान होने तक आंदोलन रहेगा जारी।
मंच के सदस्यों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में दी गिरफ्तारी
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच सम्बंधित ऑल इंडिया जेपीए के बैनर तले मंच से सम्बंधित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सुबह पंचायत भवन पर इकट्ठा होकर जनसभा की। इसके बाद पंचायत भवन से जुलूस के रूप में रोष प्रदर्शन करते हुए छोटूराम चौक से होते हुए पुलिस लाइन के आगे से मिनी सचिवालय तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की तालमेल कमेटी की हड़ताल व में उनकी मांगों के समर्थन में तथा हुड्डा कर्मचारियों द्वारा एक वर्ष से ज्यादा समय से दिए जा रहे धरने और मांगों के समर्थन में हरियाणा तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाते हुए पहुंचे।
रोष प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच जेपीए के प्रदेश अध्यक्ष आर.के.नागर तथा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य कार्यालय सीबीआई सचिव विनोद शर्मा ने किया। दोनों नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों पर दमनकारी नीति अपना रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का अत्यधिक उत्पीड़न कर रही है। काम तो 36 प्रकार के लिए जा रहे हैं और वेतन के नाम पर केवल मानदेय के रूप में मामूली सैलरी दी जा रही है। इस परियोजना वर्करों को समान काम समान वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। ना ही इनको सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है। इन कम पढ़ी-लिखी वर्करों पर ऑनलाइन काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। समय पर वेतन और केंद्रों के किराए नहीं दिए जा रहे।
सेवा निर्वित पर किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है। 19 सूत्री मांग पत्र पर सरकार सकारात्मक बातचीत नहीं कर रही। बार-बार वार्ता तोड़ रही है। इसलिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तालमेल कमेटी बनाकर 8 दिसंबर 2022 से अब तक लगातार ताला बंद हड़ताल करती आ रही हैं। आज मजबूर होकर राज्य भर में जेल भरो आंदोलन कर रही हैं। इसके बदले राज्य सरकार इन हड़ताली बहनों को नौकरी बर्खास्तगी के नोटिस बनाकर तथा अपने सुपरवाइजर को पियो, सीडीपीओ द्वारा नौकरी छीन लेने की धमकियां दिला करें भय का वातावरण पैदा कर रही हैं। जिसकी मंच जेपीए घोर निंदा करता है। इन उत्पीड़न के कार्य को रोकने अथवा प्रतिबंध लगाने की मांग करता है। 19 सूत्रीय मांग पत्र पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता के मध्यम से समाधान करने की अपील करता है।
प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर और राज्य कार्यालय सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि जुलूस और रोष प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया और उनके बाद हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के धरने में शामिल होकर उनका समर्थन किया। उनके साथ गिरफ्तारियां देकर जेल भरने उनके साथ जेल गए। आज के रोज प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन में सोना देवी, शीलक राम मलिक, जयभगवान दहिया, बिजेंद्र शर्मा, बिजेंद्र सिंह, ध्रुव कुमार, टीनू मदान, समेश कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, अश्विनी शर्मा, महेंद्र शर्मा, जोगिंदर सिंह, ओम प्रकाश, जीवन लाल, राहुल, राकेश कुमार, अशोक कुमार, रामपाल, विष्णु दत्त भारद्वाज, धूप सिंह लाकड़ा, दिलीप सिंह, तेज प्रकाश गौड़, रणवीर सिंह, शंभू दयाल, सुंदर सिंह चौहान, सतीश कुमार रंगा आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन में एवं ज्ञापन देने में और गिरफ्तारी देने में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
संगठनों ने जेल भरो आंदोलन का पूरजोर समर्थन किया
आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर के आंदोलन के मद्देनजर आज जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया गया था। जिसमें सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा दोनों संगठनों ने जेल भरो आंदोलन का पूरजोर समर्थन किया था। सोनीपत में आज सैकड़ों की संख्या में सर्व कर्मचारी संघ व रिटायर कर्मचारी संघ के साथी सुबह से ही हनुमान मंदिर के पास जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के यूनियन कार्यालय के सामने इकट्ठे हुए। जिसमें सैकड़ों की संख्या में आशा वर्कर भी मौजूद रही।
यूनियन कार्यालय से लाइन बनाकर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राममेहर शर्मा, रिटायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महेंद्र बनवाला, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रभारी विजेंद्र चहल, जिला सचिव जय भगवान दहिया, राज्य उपप्रधान सीलकराम मलिक व मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य के नेता सुरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश मलिक, रोडवेज के राज्य के नेता व डिपो प्रधान रणवीर मलिक, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान मास्टर जोगिंदर, फायर के राज्य कमेटी के नेता राजीव खत्री, संदीप तूर मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला सचिव ओमप्रकाश मलिक, शाखा प्रधान देशराज नैन, सचिव आनंद हुड्डा, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, सतवीर व अन्य कर्मचारी नेताओं के साथ जुलूस के रूप में जेल भरो का समर्थन करने के लिए लघु सचिवालय में पहुंचे, जहां से प्रशासन द्वारा लाई गई बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां देखते ही देखते हजारों की संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर कर्मचारी किसान नेता सीआईटीयू के नेता संयुक्त कर्मचारी मंच के एआईयूटीयूसी के नेता बड़ी संख्या में पुलिस लाइन पहुंच गए।
कामरेड हरि प्रकाश कामरेड, आनंद शर्मा, बलवान सिंह, बिजेंदर दहिया, कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी, किसान लीगल सेल के नेता ब्रह्म सिंह दहिया, छत्तर दलबीर सिंह, जय भगवान दहिया, रामेहर शर्मा, उषा देवी, आरके नगर, विजेंद्र चहल अनेक नेताओं ने संबोधित किया।