- झांसी की रानी कहां चली, जेल चली.. जेल चली
- हरियाणा सरकार केंद्र की 2018 की घोषणा को लागू नहीं कर रही
रोहतक। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तालमेल कमेटी के आह्वान पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने हजारों की संख्या में गिरफ्तारियां दी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी व स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रोहतक के मानसरोवर पार्क में हज़ारों की संख्या में इकट्ठा होकर जनसभा की। रोहतक की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला व हज़ारों की संख्या में अपनी गिरफ्तारियां दी। आंगनबाड़ी कर्मियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि जिला प्रशासन गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त बसों का इंतजाम भी नहीं करवा सका। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा की प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार केंद्र की 2018 की घोषणा को लागू नहीं कर रही है।
खुद खट्टर सरकार द्वारा कुशल अर्धकुशल श्रमिक का दर्जा देने की मांग पिछले बार मान ली गई थी। उसको आज तक सरकार ने लागू नहीं किया। सरकार स्कीम वर्कर का शोषण कर रही है। आज आंदोलन के 36वां दिन है। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। आज अन्य जिलों की आंगनबाड़ी कर्मियों ने भी हजारों की संख्या में अपनी गिरफ्तारी दी है। उन्होंने खट्टर सरकार से मांग की कि हमारी तमाम मांगों को तुरंत लागू किया जाए। आंदोलन में जिला के जनवादी, कर्मचारी, छात्र, महिला संगठनों ने इसमें भागीदारी की छात्र संगठन- एआईडीएसओ की ओर से भी आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ अपनी गिरफ्तारी दी। प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल, जिला प्रधान रोशनी चौधरी, जिला सचिव सुनीता ने जेल भरो आंदोलन को नेतृत्व दिया।