भाजपा सरकार के सौतेला व्यवहार से दुखी होकर बहालगढ़ गांव के भाजपा पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। आज गांव बहालगढ़ में 334बी गांव बहालगढ़ के महात्मा गांधी आवास योजना के तहत 150 पंचायती प्लाटों के बिचोबिच 334बी हाईवे निकाला जा रहा है, जिससे गांव के लोग वहां रह रहे प्लाट वालों को दो हिस्से मे बांट दिए गया है। उनके लिए आने जाने का कोई छोटा रास्ता नहीं दिया गया। इससे गांव वालों में भाजपा सरकार के प्रति बहुत गुस्सा है। जिससे गांव वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा पदाधिकारियों ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पद से इस्तीफे देने व सरकार का बहिष्कार करने की बात कही।
उन्होंने विज्ञप्ति में बताया कि गत दिवस एनएचएआई अथॉर्टी द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर लोगो के बिना मुआवजा दिए लोगो के घरों को जबरदस्ती गिराया गया। जब सभी गांववासियों ने अपनी मांग रखनी चाहि तो प्रशासन ने किसी की एक नहीं सुनी। पुरुषों और महिलाओं के साथ हाथापाई की। पुलिस बल ने धरने पर बैठे हुए लोगो को भगाया। गांव वालों की पिछले एक साल से मांग थी की गांव वालों को एक अंडरपास दिया जाये, लेकिन 334 बी हाईवे अथॉर्टी ने हमारी मांग को ठुकरा दिया। इसलिए गुस्साएं ग्रामीणों ने आज गांव बहालगढ़ में एक पंचायत करके भाजपा सरकार का बहिष्कार कर दिया।
गांव बहालगढ़ निवासी राजेश बैरागी, सुरजीत बाल्मीकि, सुरजीत बैरागी, विशाल, दिनेश, सुरेश पंडित, सुरेश प्रजापत, सुभाष शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, राकेश शर्मा, कुलदीप, जतिन पंजाबी, प्रेम पंजाबी, जय सिंह बंजारा, अमित बंजारा, पवन कुकरेजा, हरिसिंह गडरिया, हुक्म सिंह, हवा सिंह प्रजापत, जय कवार, प्रिंस छाबड़ा, संजय बाल्मीकि, राजेश कश्यप, सुभाष कश्यप, काला कश्यप, सभी बूथ पालक भाजपा, सभी बूथ अध्यक्ष, सभी बीएलए 2, सभी भाजपा सदस्य, सुनील रोहिल्ला जिला सचिव भाजपा सोनीपत, नरेन्द्र धीमान महामंत्री जाखोली मंडल राई, गांव बहालगढ़ के साथ नाइंसाफ़ी के चलते सरकार की नीतियों से नाराज होकर और भाजपा सरकार का अपने पदाधिकारियों की बातों पर ध्यान ना दिए जाने पर हम सभी भाजपा पार्टी के पद से हस्तीफा दे रहे है।
भाजपा से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज के बाद अगर कोई भी भाजपा नेता या भाजपा कार्यकर्ता गांव बहालगढ़ में भाजपा का प्रचार करने आएगा, उसको गांव में घुसने नहीं दिया जायेगा। भाजपा सरकार का हम सब गांववासियों ने तीनों बूथों पर वोट देकर जिताया था, उसके बावजूद भी गांव के साथ भाजपा सरकार ने सौतेला व्यवहार किया। आज भी सरकार ने हमारी अंडरपास की मांग को ख़ारिज कर दिया और लोगो पर लाठीचार्ज करवाया। इससे सभी गांव बहालगढ़ वासियों में सरकार के प्रति बहुत गुस्सा है। इसलिए आज बहालगढ़ पंचायत ने यही फेशला लिया है कि हमारे गांव के 200 भाजपा कार्यकर्ता इस भाजपा पार्टी को छोड़ रहे है। सभी गांववासी इस भाजपा सरकार और मनोहर सरकार का बहिष्कार करते है। ये फैसला तब तक रहेगा जब तक ये भाजपा सरकार गांव बहालगढ़ के 334बी हाईवे पर अंडरपास और गांव के विकास कार्य को नहीं करवा देती है।