किसानों ने कहा आंदोलन काफी कुछ सीखा
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य अभिमन्यु ने कहा कि किसान जीतकर घर की ओर जा रहे, लेकिन आपस में बिछड़ने का दुख भी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा किसानों का संगठन खड़ा हुआ है, आगे भी किसानों के हकों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। पिछले एक साल से ज्यादा समय तक संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य किसान संगठन तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर सिंधु बॉर्डर पर डटे हुए थे। कृषि कानून वापस होते ही किसानों ने खुशी में नाचते हुए अपने घरों की ओर जाना शुरू कर दिया है।
किसान खुशी मनाते हुए अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान रखकर अपने घर जा रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि सबके चेहरे पर खुशी है, हम जीतकर आएं है। मोदी सरकार ने कानून वापस ले लिए हैं, लेकिन बिछडने का दुख भी है। एक साल से जो भाईचारा बना हुआ था वह आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में बहुत कुछ सीखने को मिला है।