- श्रीश्याम बालाजी सेवा मंडल की भव्य क्लश यात्रा में 11 सौ महिलाओं ने उठाए क्लश
- जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण बना भक्तिमय
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। श्री श्याम प्रभु खाटूवाले का 15वां विशाल वंदना महोत्सव कार्यक्रम शम्भू दयाय स्टेडियम में किया जा रहा है। श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल द्वारा भव्य क्लश यात्रा निकाली गई। जिसमें करीब 11 सौ महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा रोहतक रोड अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर कीर्तन स्थल तक पहुंची। इस दौरान हारे का सहारा, श्याम बाबा हमारा। जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण ओर भी भक्तिमय बन गया। शाम को शम्भू दयाल स्टेडियम में श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने श्याम प्रभु खाटूवाले की भजन प्रस्तुत किये। जिसमें कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
हरियाणा की पूर्व केबिनेट मंत्री कविता जैन ने श्री श्याम वंदना महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेते हुए प्रभु को नमन किया। उन्होंने कहा कि श्री श्याम की कृपा सभी भक्तों का कल्याण निश्चित है। इसलिए भक्तों को सच्चे मन से प्रभु की आराधना करनी चाहिए। श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल के तत्वावधान में 15वां श्री श्याम वंदना महोत्सव 11 दिसंबर को शंभु दयाल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत कलश यात्रा से की गई। कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री कविता जैन ने स्वयं भी हिस्सा लिया, जिसकी शुरुआत अग्रवाल धर्मशाला से हुई। उन्होंने कहा कि किसी भी शुभ आयोजन से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन बेहद शुभ होता है। यह संस्कार और परंपराओं का सूचक है। हमें अपनी परंपराओं को निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।
आधुनिक दौर में भी हमें अपनी परंपराओं और संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन इन्ही से जुड़े हैं। लोगों को यह आयोजन नियमित रूप से करने चाहिए। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन स्वागत योग्य है। प्रभु के स्मरण मात्र से कल्याण निश्चित है। भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए मानवीय गुणों को अपनाना जरूरी है। सत्य है कि नर की सेवा ही नारायण सेवा है। यह हमें हमेशा याद रखना चाहिए। लोगों को बढ़-चढक़र समाज सेवा व नर सेवा के लिए आगे आना चाहिए। दोनों लोकों में कल्याण का सही मार्ग है। हमें मानव और हर जीव से नि:स्वार्थ प्रेम करना चाहिए। इस दौरान श्रीश्याम बालाजी सेवा मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों अनिल गर्ग, अनिल गुप्ता सीटू, संजय सिंगला, आनन्द कुमार, हरि कौशिक, कैलाश पाराशर, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।