-फिम्स अस्पताल के चेयरमैन आरपी जैन ने सभी को स्वच्छ पर्यावरण के लिए पटाखा रहित दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया। जिसमें अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, स्टाफ सदस्यों, मरीजों के साथ आए परिजनों व अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। फिम्स अस्पताल के चेयरमैन आरपी जैन ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अस्पताल प्रबंधन की तरफ से दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया।
भंडारे पर सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पटाखा रहित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी से वायु व ध्वनी प्रदूषण होता है, जिसका मानव शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस दिवाली पर दीप जलाते हुए पर्यावरण की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है।