- वाईके त्यागी को बनाया जिला कार्यालय प्रमुख
- ट्राई साईकल व व्हील चेयर का किया गया वितरण
- नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत । सेक्टर 14 कम्युनिटी सेंटर में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सक्षम हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा व क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्वनाथ उपस्थित हुए। इसमें सक्षम सोनीपत के नवनियुक्त इकाई व पदाधिकारियों को संस्था के उद्देश्य, नियमों व कार्यप्रणाली के बारे में बताया व पद की शपथ दिलाई गई। सक्षम सोनीपत के जिला अध्यक्ष के तौर पर संजय सिंगला, महासचिव प्रवीण वर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश माथुर, वह महिला प्रमुख शालु त्यागी व युवा प्रमुख जय वर्मा को चुना गया। इसके अलावा करीब 21 प्रकोष्ठों के जिला प्रमुख भी बनाए गए। आज के कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
अक्षम से सक्षम कैसे बने इस बारे में पदाधिकारियों ने लोगों को बताया। कार्यक्रम में 3 लोगों को व्हीलचेयर वह ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। यह लोग सोनीपत जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं तथा पैरों की दिव्यांगता के कारण चलने फिरने में अक्षम है। इन तीनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।
जिसमें दो पुरुष सदस्य व एक महिला सदस्य शामिल है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय सिंगला, वाई के त्यागी, शालु त्यागी, महेंद्र भारद्वाज, मनीष बंसल, अनिल गुप्ता सीटू, सतीश माथुर, संजय वर्मा, दीपक सिंगला, दिनेश कुच्छल, सरदार मोहन सिंह मनोचा, मास्टर दिलबाग सिंह ,जगत सिंह, सरला गर्ग, मधु चावला, कृष्ण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी विश्वनाथ, क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर क्षेत्र ने बताया कि अक्षम लोगों को सक्षम बनाना, उनकी क्षमता का विकास करना, जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराना, यही संस्था का उद्देश्य रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने की। उन्होंने अक्षम लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी व संस्था की योजनाओं के बारे में बताया।