- नगर निगम सोनीपत द्वारा 43 लाख 58 हज़ार ₹ की धन राशि से किया जाएगा सामुदायिक केंद्र का निर्माण
- नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवाना ही मेरी प्राथमिकता
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। नगर निगम सोनीपत वार्ड नं 9 के गांव राठधना में शुक्रवार को विधायक जयवीर वाल्मीकि, नगर निगम मेयर निखिल मदान और निगम पार्षद ने नगर निगम द्वारा बनाये जा रहे सामुदायिक केंद्र का उदघाटन किया। खरखौदा विधायक जयवीर वाल्मीकि ने नारियल फोड़कर कार्य का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। मेयर निखिल मदान ने बताया कि ग्रामीणों की काफ़ी समय से यही मांग थी कि उनके गांव की आबादी को देखते हुए गॉंव में समुदायिक केंद्र का निर्माण हो, इस विषय पर उन्होंने और स्थानीय पार्षद ने ग्रामीणों की मांग का संज्ञान लेते हुए नगर निगम हॉउस बैठक में सामुदायिक केंद्र को पारित करवाया, जिसका निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है।
5000 वर्ग फुट में बनने वाले इस सामुदायिक केंद्र को नगर निगम द्वारा 43 लाख 58 हज़ार ₹ की धनराशि से बनाया जाएगा। विधायक जयवीर वाल्मिकी ने बताया की उनके हल्के खरखौदा के कुछ गांव नगर निगम क्षेत्र में आते है, जिनके निरन्तर विकास के लिए वो लगातार प्रयत्नशील है। धीरे-धीरे वहां सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवाना ही उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर निगम पार्षद राजीव सरोहा ने सम्बन्धित ठेकेदार को कार्य को जल्द से जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा करने की हिदायत दी। इस मौके पर परविंदर जेई, मेवासिंह, ईश्वर, ऋषि, बिल्लू, कृष्ण, प्रिंस, सजंय, नितिन, प्रिंस आदि लोग मौजूद रहे।