सोनीपत। जिलाधीश ललित सिवाच ने कहा कि 03 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा कि नेताओं तथा कार्यकर्ताओं व अन्य किसानों ने किसान नेता गुरूनाम सिंह चढूनी के साथ लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश कूच करने के संदर्भ में जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधीश ने अपने आदेशों में पुलिस थाना राई के अंतर्गत क्षेत्र में सोनीपत तहसीलदार मनोज अहलावत को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से डीएसपी विपिन काद्यान की ड्यूटी रहेगी।
पुलिस स्टेशन कुण्डली क्षेत्र में नायब तहसीलदार राई सतीश कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तथा पुलिस विभाग से डीएसपी विरेन्द्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा हलदाना बोर्डर से बहालगढ तक के क्षेत्र में तहसीलदार गन्नौर रविन्द्र हुड्डा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उनके साथ कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग से डीएसपी गन्नौर जोगिन्द्र राठी की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधीश ने अपने आदेशों में कहा कि इस दौरान अगर कोई भी शरारती तत्व यातायात या शांति तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करता है, जिसके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता 1973 की धारा 22(1) तथा 23 (2) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।